दतिया।सेंवढ़ा एसडीएम श्री राकेश परमार ने आज इन्दरगढ स्थित कृषि उपज उप मंडी में संचालित शासकीय समर्थन मूल्य उडद खरीद केन्द्रों का ओचक निरीक्षण किया । खरीद केन्द्रों पर उठाव हेतु ट्रक लोड होते मिला । किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने पर उपस्थित कृषकों को 200 सौ टन खाद शॉम तक आने की खुश खवरी दी ।कृषक प्रभात दुवे वघनपुरा , शिशुपाल सिंह गुर्जर सेंनपुरा के मोटे दाने वाले यूरिया के जवाव में श्री परमार ने वताया कि कृषि वैज्ञानिकों की जॉच में मोटे दाने का यूरिया भी अच्छा है वह अपना असर कुछ विलम्ब से सही लेकिन फसल को?ताकत से लाभ करता है । कोई कृषक गलत फहमी में न रहें शीघ्र ही दो सौ टन यूरिया आने वाला है ।किसीप्रकार की शिकायत हो तो तुरंत वतायें । उनके साथ नायव तहसीलदार संजय भट्ट विशेष रूप से साथ थे । उल्लेखनीय है कि उडद खरीद केन्द्रों पर बाहर से खरीदकर कृषकों के नाम पंजीयन पर डालने तथा विगत आठ दिनों से यूरिया की कमी की शिकायत पर एसडीएम श्री राकेश परमार ने निरीक्षण किया । जहा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिली। एसडीएम के निरीक्षण में सेवड़ा नायब तहसीलदार सतेंद्र गुर्जर भी साथ रहे।






Be First to Comment