
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरा में रहने वाली एक विवाहिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका पत्नी कमल गोस्वामी निवासी उम्र 22 वर्ष देवरी राजस्थान हाल निवासी ग्राम मेहरा का आरोप है कि मेरी शादी 18 अप्रैल 2017 को पति कमल गोस्वामी से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही पति कमल व ससुर शंभू, सास संतो बाई दहेज में 2 लाख नगद व बाइक की मांग कर रहे थे। जब दहेज लाने से मना किया तो आरोपियों ने मेरा साथ मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया है। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment