Press "Enter" to skip to content

अभाकि धाकड़ महासभा के पदाधिकारियों का हुआ आतिशी स्वागत

बैराड़। तहसील क्षेत्र में एक दिवसिय भ्रमण पर आये किरार धाकड़ छत्रिय समाज के लोगों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नगर में फूल मालाओं  से जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमति सलौनी सिंह धाकड एवं युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी एस राजपूतए का भव्य स्वागत किया गया शिवपुरी जिले की तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर से हुई जिसमें  शुरुआत पर ही गोपालपुर गाव के समाज सेवी सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में  गांव में ही फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया बैराड़ नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल धाकड़ भगत नदोरा वाले पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश धाकड़ गोबरा वालेएडा अरविन्द धाकड डा. श्रीनिवास धाकड पूर्व जिपं सदस्य डा. शिवसिंह धाकड श्रीमति बबीता वर्मा दिव्यानंद वर्मा कु रानी वर्मा कु प्रांजली वर्मा मुन्नालाल धाकड ववनपुरा हरिवल्लभ धाकड धींगपुर प्रशांत पाल अनेक रावत शेलू शर्मा ब्रजेश पाल रवि जादौन नरेंद्र सिंह धाकड़ टोड़ा, स्वामी विवेकानंद स्कूल के डायरेक्टर विष्णु प्रसाद धाकड़ दुवैरा वाले एकैलाश धाकड़, मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा जिलाध्यक्ष माखन सिंह धाकड़, भरत धाकड धौरिया गांव के बादामी पटेल के यहां भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमे समाज के पदाधिकारी सम्मिलित हुये। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीओ ने समाज में व्याप्त कुरूतियों पर चर्चा की गई सबसे  पहले दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज पर किए जाने वाले खर्चे पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमति सलौनी सिंह धाकड ने अपने उद्बोधन में कहां हम सब दहेज प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर समाज का विकास पर ध्यान देना है दहेज प्रथा पूरे समाज मैं  वास्तवित  समस्या है जो समाज द्वारा प्रत्यक्ष रूप धारण कर चुका है इस समस्या को नष्ट कर समाज विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए किरार समाज के लोगों को बेटी की शादी में दहेज देना व बेटे की शादी में दहेज लेना पूरी तरह बंद करना होगा इतना ही नहीं हर घर की बेटी उच्चशिक्षित और मेडिकल से लेकर आईएस आईपीएस इंजीनियरिंग लाइन में गांव देश.विदेश में नाम रोशन करें और उन्होंने कहा हम सब समाज के बीच मौजूद रहकर हम सब संग संकल्प ले अपने बेटे की शादी बिना दहेज के करेंगे बेटियों की शादी भी बिना दहेज के कराएंगे दहेज प्रथा का अनुमोदन सिर्फ हमारे संकलप से नहीं संपूर्ण  समाज की भागीदारी से होगा हमें समाज से दहेज की कृतियों को समाप्त करना होगा तभी हमारी समाज आगे बढ़ेगी और महिलायें समाज में जागरूकता के साथ कार्य करें महिलायें शिक्षित होंगी तभी समाज का विकास होगा इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश धाकड़ युवा जिलाध्यक्ष माखनसिंह धाकड पूरन सिंह राठौर मोहित सिंह प्रदीप सिंह सुरेश धाकड़ लाइनमैन सियाराम धाकड़ राज कंप्यूटर सेंटर बैराड़ राय सिंह धाकड़, महेंद्र सिंह धाकड़ एमुंशी लाल, अवधेश धाकड़, केशव धाकड़ए मुन्ना सुरेश धाकड भिलौडी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!