शिवपुरी। अलग-अलग भाषा, वेशभूषा और संस्कृति के बाबजूद भी विविधता में एकता का संदेश देने का अनूठा कार्य किया गीता पब्लिक स्कूल के होनहार बच्चों ने, जिन्होंने भारत देश के विभिन्न प्रांतों की सभ्यता और संस्कृति अनुरूप सज-धज कर रोचक प्रस्तुति दी जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। गीता पब्किल स्कूल के संचालक पवन शर्मा बताते है कि यह अवसर था भारत के लौहपुरूष सरदार बल्लभ पटेल की जन्म जयंती व भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत देश की एक भारत, अखण्ड भारत और सर्वश्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाली प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रांतो के रहन-सहन, खान-पान के बाबजूद भी भारतीय शैली में भारत के नाम को गर्व के साथ ऊचाईयों पर ले जाने वाले भारतवासियों को इन स्कूली बच्चों ने संदेश दिया कि वह इस भारत को स्वर्णिम और सर्वोच्च भारत बनाऐंगें।इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने महापुरूषों की वेशभूषा और उनकी कार्यशैली अनुरूप प्रदर्शन भी किया इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल बने अमन खान और अलग-अलग राज्यों के महापुरूषों की भांति अन्य बच्चों ने भी वेशभूषा धारण की। यह सभी विद्यार्थी आपस में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए भारत की एकता को प्रदर्शित कर रहे थे और आपस में जुड़े हुए होकर सबको शपथ दिला रहे थे कि जिस प्रकार से लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक भारत का निर्माण किया ब इंदिरा गांधी ने श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए अपना जीवन भारत माता को अर्पण कर दिया, वैसे ही अब हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम भारत देश की एकता, अखण्डता को बनाए रखने के लिए एकता के सूत्र में बंधते हुए सर्वश्रेष्ठ भारत का निर्माण करें और अपना योगदान दें। इस दौरान बच्चों को उनके उत्कृष्ट कौशल के लिए सराहा गया।






Be First to Comment