Press "Enter" to skip to content

जनवरी में होगा विराट मानस सम्मेलन ऑढऱ में सिद्ध श्री रामसती आश्रम विकास समिति की बैठक सम्पन्न 

करैरा। विकास खण्ड करैरा के अन्तर्गत ग्राम ऑढऱ में स्थित सिद्धश्री रामसती आश्रम पर प्रति बर्ष की भाँति व्यालीसवॉ विराट मानस सम्मेलन माह जनवरी में होने जा रहा है। सिद्ध श्री रामसती आश्रम विकास समिति की बैठक में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सम्पूर्ण आयोजन की संयोजक एवं आश्रम की संरक्षक सुश्री रामसती देवी वहिन जी महाराज द्वारा की गई। बैठक में सचिव रामनरेश मिश्रा ,सतीश श्रीवास्तव, हरीवंश दुबे, हरनाम सिंह, बालकृष्ण रावत, श्याम लाल परिहार, पंथराज भानू, रन सिंह ,गुमान सिंह सीताराम, श्री लाल वघेल ,ददर सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। सर्वसम्मति से निर्णय अनुसार 16 जनवरी 2018 से श्री मद् भागवत कथा का पाठ प्रारंभ होगा, 17 जनवरी को अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ, 

18जनवरी 2018 से विद्वान प्रवक्ताओं द्वारा प्रवचन होंगे प्रवचन रोजाना प्रात: 11बजे से शाम 5 तक होंगे। 21 जनवरी 2018 को बाल बजरंग मंडल झांसी द्वारा मेहँदीपुर बालाजी का दरबार सजाया जाएगा तथा जागरण किया जाएगा। कार्यक्रम की अग्रिम तैयारी हेतु आगामी बैठक सिद्ध श्री रामसती आश्रम ऑढर पर 31 दिसंबर रविवार को रखी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!