jabalpur भेड़ाघाट के आरछा गांव में रहने वाली सृष्टि चढ़ार (19 ) ने बुधवार की दोपहर 12 बजे अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की ली । पुलिस के अनुसार सृष्टि कढ़ाई-बुनाई के साथ ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। सृष्टि के मामा के बेटे राजा चढ़ार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली अनीता राजपूत अक्सर सृष्टि से कहती थी कि तू मेरे बेटे से बात मत किया कर और जो पैसे लिए हैं वो वापस कर दे। अनीता अक्सर सृष्टि के घर के सामने पहुंचकर गालियां देती थी। बुधवार की सुबह 10 बजे भी अनीता ने गाली-गलौज की थी। जिससे सृष्टि परेशान थी। परिजनों ने आत्महत्या के पीछे यही वजह बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने जहर खाकर दी जान
जबलपुर। बरगी के लोढ़ी पिपरिया गांव में रहने वाली पूनम चढ़ार (22) को 30 दिसंबर की रात जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मार्बल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे मंगलवार को मेडिकल रेफर कर दिया गया था। जहां देर रात पूनम की मौत हो गई।




Be First to Comment