
आप पार्टी ने किया सदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क
शिवपुरी- आम आदमी पार्टी के शिवपुरी विधानसभा प्रत्याशी एड.पीयूष शर्मा ने बुधवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए आप पार्टी प्रत्याशी एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि आज के समय में अब जनता को जागरूक होकर समझदार बनने की आवश्यकता है, बार-बार नासमझी के कारण देश प्रदेश और शिवपुरी विधानसभा महल और चमचों से लुटवाकर सत्यनाश करा चुकी है लेकिन अब समय बदल गया है इसलिए मतदाता भाईओं-बहिनों आगे आऐं और साफ-स्वच्छ रहकर मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने वाली जनता की आम आदमी की सरकार बनाऐं, हम विश्वास दिलाते है कि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल और आप पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल के निर्देशन में दिल्ली की तर्ज पर मप्र में आम आदमी की सरकार बनने पर वह सुविधाऐं मिलेंगी जो वर्तमान समय में दिल्ली की जनता को मिल रही है इसमें अब तक दिल्ली सरकार अब तक नि:शुल्क घर-घर पानी पहुंचा चुकी है वहां भी नलों से पानी लोगों को मिला है इसके अलावा सस्ती बिजली, समतल सड़कें, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं और कार्यवाहियां, बेहतरीन स्कूल, जो कि शासकीय होकर शासन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है जिसमें अस्पताल और मोहल्लों में सरकारी क्लिनिक भी शामिल है इसके अलावा युवाओं को सहज रोजगार, 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता, किसानों को 10 हजार रुपये प्रति बीघा फसल नुकसान, मुआवजा, सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक बिना कटौती किसानों को फ्री बिजली देना आदि शामिल है। ऐसे में दिल्ली प्रदेश की यह सभी व्यवस्थाऐं जनता को क्या मिली विपक्ष जल-भुन बैठा बाबजूद इसके आप पार्टी आज भी जनहितैषी कार्य कर जनता को शासन की यह बुनियादी सुविधाऐं दे रही है इसलिए अब समय बदलने का है भाजपा-कांग्रेस को छोड़ आम आदमी की सरकार बनाऐं क्योंकि यह सभी सुविधाऐं आपको आप पार्टी की पहल पर ही मिलेगी इसलिए झाडू चुनाव चिह्न का ध्यान रखते हुए उसे भारी मतों से विजयी बनाऐं। इस अवसर पर आप पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सदर बाजार, निचला बाजार, कोर्ट रोड़ सहित विभिन्न मार्गों पर पहुंचे और लोगों से आप पार्टी प्रत्याशी एड.पीयूष शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए नजर आए।






Be First to Comment