Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

बैराड़। जिले के बैराड़ थाना
क्षेत्र के भौराना के पास रायपुर तिराहे पर नव निर्माणाधीन सड़क पर दो युवक
बाईक सहित मिक्सर में जा घुसे जिससे दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मिक्सर के नीचे फंसे युवक की लाश को निकालने
का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार हीरो डीलक्स बाईक स्र5मांक
एमपी 33 एमजी 8701 पर सबार दो युवक गोर्वधन की और से आ रहे थे। तभी सामने
से रोड़ निर्माण में सामने से आ रहे एक मिक्सर में जा घुसे। जिससे एक युवक
तो रोड़ पर जाकर गिरा और दूसरा मिक्सर के नीचे ही फंस गया। दोनों युवकों की
मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है उक्त बाईक किसी बलवीर गुर्जर पुत्र
कीरत सिंह गुर्जर निवासी खडेला तहसील पोहरी की बताई जा रही है। यह हादसा
इतना दर्दनाक था कि दोनों ने चंद मिनिट में ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले
की जांच में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!