Press "Enter" to skip to content

चूहों ने कुतरे आंख, कान और नाक

चूहों ने कुतरे आंख, कान और नाक, रात में फोन पर की थी वाइफ से बातइंदौर/रतलाम.एमपी के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रविवार रात एक
रेस्टोरेंट कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की डेड बॉडी रिफ्रेशमेंट रूम
(आरआर) में मिली। जहां डेड बॉडी को चूहों ने आंख, नाक, कान और बाएं पैर का
अंगूठा कुतर दिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब रेस्टोरेंट के एक
अन्य कर्मचारी उसे जगाने गया तब इस घटना का खुलासा हुआ।

कौन था मृतक
– पुलिस के अनुसार मृतक रेलवे स्टेशन पर कांट्रेक्टर जयंत इंटरप्राइजेस के स्वल्पाहार रेस्टोरेंट में काम करता था।
– मृतक 28 साल का था, जिसका नाम छोटेलाल उर्फ कल्लू कुशवाह है जोकि जिला सीधी का रहने वाला था।
– सोमवार सुबह 7 बजे साथी कर्मचारी रमजान उसे जगाने गया तो देखा कल्लू को चूहों ने आंख, कान, नाक और पैर का अंगूठा कुतर रखा है।
– पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजन को सौंप दिया।
तो क्या इस वजह से हुई मौत

– सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया।
– अस्पताल सूत्रों के अनुसार कर्मचारी की मौत किसी बीमारी या हार्ट अटैक से हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!