Press "Enter" to skip to content

एडीएम और पालक संघ के बीच हुई नोंकझोंक

जनसुनवाई के दौरान विगत दिवस सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में हुई दुर्घटना के संबंध में पालक संघ के लोग जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान एडीएम ने कहा कि आप ऊंची आवाज में क्यों बात कर रहे हो जो प्रक्रिया है उसका पालन हो रहा है। आप जनसुनवाई को अवरूद्ध कर रहे हो। इस पालक संघ के कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रक्रिया का पालन नहीं हो रहा है। इस बीच एडीएम एवं पालक संघ के कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। पालक संघ का कहना था कि यह मामला पूरे शहर का है और आपके द्वारा कोई कार्यवाही   नहीं की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!