Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट, पत्थर पटककर बाइक तोड़ी

Image result for yuvak ki dhunai
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नरौआ में कल करीब 8.30 बजे अपरवल पुत्र हरचरण परिहार उम्र 42 वर्ष अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी आदिवासी ठपरों के पास ग्राम इंदरगढ़ मेंं उसे जहेन्द्र राव निवासी रोनीजा एवं जितेन्द्र रावत निवासी ग्राम नरोआ ने रोक लिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए अपरवल के साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर पत्थर पटक दिया जिससे उसकी मोटरसाइकिल टूट गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 427, 323, 294, 506, 34, भादवि, 3(1)(द), (घ), 3(2) (व्हीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि फरियादी और आरोपियों के बीच जमीनी विवाद चला रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!