Press "Enter" to skip to content

जैन मंदिर के चोरों ने चटकाए ताले

शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले हंस बिल्डिंग के सामने स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोडऩे का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्र्कता के चलते ताला नहीं तोडऩे में सफल नहीं हो सके। 
जानकारी के अनुसार श्री सीमन्धर स्वामी दिगम्बर जिन मंदिर को बीती रात्रि में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर के मैन गेट से प्रवेश कर अंदर जाने के लिए ताला तोडऩे का प्रयास किया जा रहा था तभी मंदिर के सामने निवास कर रहे कुछ लोगों के जाग जाने पर चोरों को आहट मिली तो वह  वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन मंदिर सीसीटीव्ही कैमरे लगने होने के कारण चोर कैमरे में कैद हो गए हैं। इस घटना की जानकारी जैन मंदिर के अध्यक्ष गिरनारीलाल जैन व उनके सहयोगी लोगों ने शहर कोतवाली में की जिस पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर चोरों की तलाश में जुट गर्ई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!