Press "Enter" to skip to content

पिछोर के चारो ओर फल फूल रहा अबैध कच्ची शराब का धंधा बीच चौराहे पर बेच रहे बच्चे कच्ची शराब प्रशासन मोन

                             
शिवपुरी :- शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के चारो ओर आज कल  अबैध कच्ची शराब का धंधा जोरो पर है पिछोर के चारो ओर आज कर कंजरों ने अपने डेरे जमा रखे है और चारो ओर छोटे छोटे बच्चों से अबैध रूप में कच्ची शराब बिकवा रहे है पिछोर से 2 किलो मीटर की दूरी पर बाचरोंन चौराहे पर पुलिस की नाक के नीचे छोटे छोटे बच्चे अबैध रूप से कच्ची शराब बेच रहे है और खास बात तो यह है कि जहाँ बच्चे अबैध कच्ची शराब बेच रहे है वही बिल्कुल सामने 20 कदम की दूरी पर डायल 100 खड़ी रहती है और धड़ल्ले से छोटे छोटे बच्चे बेखोप होकर अबैध कच्ची शराब प्रशासन की नाक के नीचे  बेच रहे है ओर इसमे खास बात तो यह है कि जिस रोड पर छोटे छोटे बच्चे शराब बेच रहे है उसी रोड से सारे आलाअधिकारियों का गुजरना रहता है पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नही देता और अपनी मस्ती में मस्त होकर इसी रोड से गुजर जाते है और वह छोटे छोटे बच्चे बे हिचक कच्ची शराब बेचते रहते है 

इन इन जगहों पर मिल रही कच्ची शराब :– पिछोर के चारो ओर बिक रही कच्ची शराब में कृषि उपज मंडी प्रांगण , खनियाधाना रोड , बाचरोंन चौराहा , पिछोर मेला ग्राउंड के पास , छावनी रोड, लभेरा चौराहा आदि जगहों पर मिल रही कच्ची शराब 
पिछोर आबकारी व पुलिस क्यो नही करती कार्यवाही :– पिछोर में आबकारी विभाग के ऑफिसरो का निवास भी है और पुलिस थाना भी है पर न जाने क्यों इस कच्ची शराब माफियाओ पर कार्यवाही नही करते यह तो पिछोर में निवासरत आबकारी ओर पुलिस विभाग ही बता सकता है और इस ऑफिसरों का यहाँ से निकलना भी होता है पर अनजान बन कर निकल जाते है या तो इसमें कोई सांठ गांठ नजर आती है या फिर जान बूझ कर अनदेखा कर रहे है 
इनका कहना 

हा यह कच्ची शराब का मामला मेरे संज्ञान में है और निरंतर कार्यवाही भी हो रही है अब यह कार्यवाही ऐसे नही जहाँ कंजरों के डेरो पर शराब बनाई जा रही है उन पर छापामार कार्यवाही जल्द की जायेगी 
अनुराग सुजानिया SDOP करैरा पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!