


बदरवास।
मंगल कुशवाह वेयर हाउस पर रखा माल अगले दिन किसानों को नहीं मिल सका जिससे
किसानों के बीच तनाव का माहौल दिखाई दे रहा था, प्रशासन दृ।रा एक दिन
पूर्व में कुछ किसानों का माल उठवाया गया था लेकिन अगले दिन भी माल उठाने
की आश में किसान वेयर हाउस में एकत्रित हो गये लेकिन मौके पर माल की
काउंटिंग करने पहुँचे बैंक अधिकारियो ने किसानों को माल उठाने से मना कर
दिया। बैंक अधिकारियों दृ।रा फायनेंस माल पर सील लगा कर उन्हे जप्त कर लिया
गया है साथ ही कलेक्टर दृ।रा रोक लगवाई है कि जबतक माल की काउंटिंग न हो
किसानों को माल न उठवाया जाये। माल न मिलने कि वजह से किसान परेशान दिखाई
दे रहे हैं, किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाये हैं की प्रशासन ने अभी तक
सिर्फ भाजपाईयों का माल उठवाया है, अगर प्रशासन ने हमारा माल हमे वापिस
नहीं दिलाया तो हम मंदसौर जैसा आंदोलन करेंगे जिसका जिम्मेदार स्वयं
प्रशासन होगा कुछ किसान तो यहाँ तक कह रहे हैं कि हमारी जिंदगी की सारी
कमाई इस गोदाम में बंद है अगर हमे यह वापिस नहीं मिली तो हम आत्महत्या करने
पर मजबूर हो जायेंगे। प्रशासन का कहना है कि बैंक अधिकारियों की काउंटिंग
पूरी होने के बाद किसानों का माल वापिस दिलाया जायेगा। अभी भी संजीव यादव
दौलतपुर की चना की 800 बोरी, चिमन सुमन की 40 बोरी, गजेंद्र श्रीलाल की 33
बोरी, बाबू सिंह यादव की 188 बोरी, नरेंद्र सिंह यादव ऐजवारा की 500 बोरी
तथा प्रीयचरण धाकड की 500 बोरी सहित दो दर्जन से भी अधिक किसानों का माल
गोदाम में फसा है।
बॉक्स
इनका कहना
में एक
छोटा सा गरीब किसान हूँ मैंने 101 बोरी चना मंगल कुशवाह के वेयर हाउस में
रखवाया था जो मुझे अब वापिस नहीं मिल रहा है, अगर मेरा माल मुझे वापिस नहीं
मिला तो में आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाउंगा क्योंकि मेरे पास इसके
अलाबा कुछ भी नहीं बचा है।
वीरेंद्र यादव, किसान ग्राम श्रीपुर
–
बैंक
अधिकारी अभी अपने माल की काउंटिंग कर रहे हैं उनका कार्य पूर्ण होते ही
बचा हुआ माल जिन लोगों का होगा उन्हे वापस दिलाया जायेगा।
सुजीत भदौरिया, एसडीओपी कोलारस






Be First to Comment