Press "Enter" to skip to content

भिंड भोपाल स्टेट हाइवे पर हादसे को आमंत्रण देती क्षतिग्रस्त पुलिया

खनियाधाना :– खनियाधाना के  बामोर कला से  निकले भिंड भोपाल हाईवे  का  आजकल हाल बेहाल है  यहां पर 21 एवम 22 सितम्बर को हुई भारी बारिश ने हाइवे को करीब 4 घण्टे थाम दिया था।यह बकाया बामौर कलां से 5 कि मि दूर ओर नदी पुल से पहले भरसूला चौराहे पर बनी पुलिया खोखली हो गयी पानी से उसका पूरा मटेरियल वह गया आला अधिकारियो को सूचना होने के बाद भी अभी तक कोई सुधार नही कराया गयाशायद किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है ।बामौर कलां पुलिस द्वारा वहा पर बेरिकेट्स से कवर्ड कराया गया मगर आसामाजिक तत्वों द्वारा बेरिकेट्स को गड्ढे में गिरा दिया जाता है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी के एन शर्मा से पूछा तो उन्होंने बताया कि विभाग को पत्र द्वारा सूचना दी जा चुकी है एक बार फिर पत्राचार करता हूं। यदि रात में 2 वाहन यदि क्रॉस हुए तो एक का गड्ढे में जाना तय।यहा से भोपाल जाने बालो का तांता लगा रहता है जिले के सभी अधिकारी नेता सभी इस हाइवे से गुजरते है किसी ने भी इस ओर ध्यान नही दिया न ही कोई पहल की लगता है शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है विभाग वैसे तो बुढ़ान पुर पर भी एक गड्डा कुछ माह पूर्व तीन लोगों की जान ले चुका फिर भी प्रसाशन गहरी नींद में सो रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!