शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढ़ाई वर्षीय जूली पुत्री धर्मवीर आदिवासी निवासी बूढ़दा की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए परिजन मोहना लेकर गए थे। लौटते समय गुरुवार की शाम करीब 6 बजे आमवाली चौकी के पास कार पलट गई। जिससे जूली की मौत हो गई। पिता धर्मवीर, मां ललिता व चाचा हादसे में घायल हैं। तीनों को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार बच्ची का चाचा चला रहे थे।







Be First to Comment