निकम्मी, नाकारा और अब बेशर्म शिवपुरी नगर पालिका ? घायल गौबंश बेजुबान की आखिर कोन सुनेगा ?

शिवपुरी। एक तरफ योगी सरकार मोदी सरकार है  और मध्यप्रदेश मे कमलनाथ सरकार है जहाँ मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव एक तरफ बड़े बड़े वादे करते  है की गौ रक्षा के लिए गौशाला बनेगी करोडो रूपए का बजट पास किया जा रहा है लेकिन फिर भी बेबस और बेजुबान गाय तड़पती नज़र आती है….

ताज़ा मामला। शिवपुरी शहर मे फिर एक बार किसी ट्रक वाले ने बर्बरता दिखाते हुए ट्रक से गाय को टक्कर मार दी जिससे उसका  एक पैर टूट गया और पिछले पैरो मे भी चोट आई और जब गौमाता के रक्षको को अवगत कराया गया तो वही पुरानी बहाने बाजी और लेट लतीफी करते नजर आये.

पूरा मामला
Holybuds International school के सामने आज किसी ट्रक वाले ने गाय को टक्कर मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया फिर जिसके बाद गौरक्षा क्रांति के योगेंद्र भार्गव और उनके सहयोगियों प्रयागराज, शुभम शर्मा, कृष्णा राय के द्वारा नगर पालिका मे फ़ोन लगाया गया जिसके बाद उनकी बात पूरन सिंह कुशवाह से हुई उन्होंने बताया की अभी कर्मचारी नहीं आये है….. उसके बाद आम जानता ने ही इसका बीड़ा अपने सर उठा कर गौमाता को सेम ट्रैक्टर मे लेकर गए जिसमे करीबन दो घंटे का समय लग गया उसके बाद डॉ गिरिराज तिवारी द्वारा सर्जरी की गयी और गौमाता के पैर मे प्लास्टर चढ़ाया गया साथ ही पिछले पैरो मे टांके लगाए गए और उनकी मलमपट्टी की गयी… और अभी गौमाता की हालत मे काफ़ी सुधार है लेकिन सही समय पर सूचना नहीं दी जाती और तत्काल प्रभाव से इलाज ना मिलता तो गाय का बचना बेहद मुश्किल था और फिर एक बार शिवपुरी मे बेमौत गौमाता मारी  जाती ….. सवाल ये बनता है की नगर पालिका क्या वाकई मे नरकपालिका है हमेशा अपने कामो और जिम्मेदारियों से युही पलड़ा झाड़ते रहेंगे……… कब जागेंगे और कब तक जनहित के काम करने के लिए बनाई गयी नगर पालिका के सभी काम आम जानता करेगी…. शिवपुरी तो नशे मे डूब गया है और अधिकारी पैसा छापने मे व्यस्त है कुछ मास्टर – मैडम भ्रष्टाचार की हद ही पार कर चुके है और कुछ छुटभइये नेता जो की परोपकार करने के नाम पर राजनीति मे लगे है और निकामी और नाकारा नगर पालिका गूंगी और बेहरी होने के साथ साथ अब बेशर्म भी हो चुकी है
अब शिवपुरी का हाल है जानता त्रस्त और अधिकारी मस्त…..