
खनियाधाना। नगर के नंदीश्वर जिनालय चेतनबाग पर चल रहे श्री वीतराग विज्ञान आध्यात्मिक शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर ज्ञानानंद महोत्सव के अंतर्गत बीते रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज द्वारा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें हायर सेकेंडरी के गणित संकाय से पूरे म. प्र. में टॉप करने वाले छात्र संयम जैन , टीकमगढ़ को तथा हाईस्कूल में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली नंदीश्वर विद्यालय खनियाधाना की छात्रा कु. अभिलाषा कुशवाह को विद्यालय परिवार द्वारा पंद्रह हजार रुपये की राशि का चैक सौंप कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जैन समाज के शीर्षस्थ विद्वान डाँ. हुकम चंद जी भारिल्ल , ब्रह्मचारी सुमत प्रकाश जैन सहित विद्यालय परिवार के श्रीमती अनुपमा जैन – राकेश जैन दुबई , ओमप्रकाश जैन मुम्बई , एस. पी. जैन भोपाल सहित बड़ी संख्या में देश भर से पधारे जैन समाज के लोग शामिल थे । विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व स्कूल का परिचय दिया ।
ज्ञानानंद महोत्सव के मीडिया प्रभारी सचिन मोदी ने बताया कि जैन समाज के होनहार छात्र संयम जैन को इस महोत्सव के दौरान विशेष रूप से बुलाकर सम्मानित किया गया तथा नंदीश्वर विद्यालय खनियाधाना की कक्षा 10 वीं की छात्रा कु. अभिलाषा कुशवाह ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व नगर का नाम रोशन किया जिसके लिए सम्मानित किया गया व संस्थापक परिवार की श्रीमती अनुपमा – राकेश जैन दुबई ने अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सौंपी । इस अवसर पर बोलते हुए राकेश जैन दुबई ने कहा कि वर्ष 2002 में प्रारम्भ हुये इस विद्यालय में मात्र 57 छात्रों के साथ शुरू हो कर आज करीब 900 की संख्या तक पहुँचना बेहद गौरव की बात है । विद्यालय प्रतिवर्ष नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है जिसके लिये पूरा विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है






Be First to Comment