Press "Enter" to skip to content

मप्र स्थापना दिवस के दूसरे दिन कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

शिवपुरी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन 02 नवम्बर 2017 को तात्याटोपे समाधि स्थल प्रांगण में प्रात: 10 बजे से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित हितग्राहियों द्वारा निर्मित सामग्री का प्रदर्शन कर विक्रय किया गया। इस दौरान राज्य आजीविका ग्रामीण मिशन के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित साबुन, सेन्ट्री नेपकिन, अगरबत्ती, एवं जैकेट लगभग पांच हजार रूपए की विक्रय की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें महिला चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्थापना दिवस के दूसरे दिन शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा नृत्य, नाटक, गीत संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!