यूं ही लौटना पड़ा है। पता लगा है कि ‘बादशाहो’ की टीम वक्त पर सेट पर
पहुंच चुकी थी, लेकिन कपिल शर्मा की नींद ही नहीं खुली।
इससे पहले
कपिल ने ‘मुबारकां’ की टीम बेरंग लौटाया था। मनोज तिवारी के साथ भी वे एसा
हाल ही में कर चुके हैं।दो महीने पहले भी ‘जब हैरी मेट सेजल’ की टीम
शूटिंग के लिए पहुंची थी तब भी शाहरुख़ और अनुष्का को शूटिंग से वापस लौटना
पड़ा था। यह आम हो चुका है कि कपिल बार-बार सेलेब्रिटीज़ के साथ शूटिंग
कैंसल कर रहे हैं।
इस बार तो खबर है कि अजय देवगन ने कपिल की टीम पर
खूब खीज उतारी है। अजय ‘बादशाहो’ के पूरी टीम यानी इमरान हाशमी, ईशा
गुप्ता, इलियाना डिक्रूज के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंच गए थे।
एसा तब हुआ था जब कपिल की टीम ने उन्हें एक तयशुदा वक्त पर सेट पर पहुंचने
को कहा था। शनिवार सुबह जब टीम सेट पर पहुंची तो कपिल गायब थे। टीम से
बताया कि वे पास ही के एक होटल में हैं और जल्द आ जाएंगे। कुछ देर बाद
‘बादशाहो’ की टीम को बताया गया कि कपिल तो सो कर ही नहीं उठे हैं और दो
घंटे भी उन्हें आने में लग सकते हैं।
खबरी ने बताया ‘कपिल से संपर्क
करने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उनका मोबइल बंद था। कपिल की टीम से जान लगा
दी लेकिन बात नहीं बन पाई। वे अजय की टीम को कोई जवाब दे ही नहीं पा रहे
थे। इसके बाद अजय ने सेट पर अपना गुस्सा उतारा और बाकि एक्टर भी एसा करते
दिखे।’ खबर है कि बाद में ‘बादशाहो’ की टीम को बताया गया कि कपिल को पेनिक
अटैक आया था और उनकी हालत काम करने लायक नहीं थी।





Be First to Comment