Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में धुत्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला भरत बुनकर पुत्र मूलचंद बुनकर उम्र 22 वर्ष निवासीने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर मूंगफली फसल की निंदाई-गुढ़ाई कर रहे थे। परिजन दोपहर करीब 1 बजे घर लौटे तो भरत का शव पंखे के कुंदे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। भरत ने शराब का सेवन कर रखा था और शराब के नशे में उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!