Press "Enter" to skip to content

रेडीमेड दुकान को निशाना बनाने वाले आरोपी पुलिस ने पकड़े

Image result for रेडीमेड दुकान चोरी

सतनवाड़ा। रेडीमेड दुकान को निशाना बनाने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं
सतनवाडा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को माल सहित पकड़ लिया है। थाना
प्रभारी जयसिंह यादव ने बताया कि घटना स्थल की पतारसी के बाद मिले सूत्रों
के आधार पर जब टीम सक्रिय हुई तो तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए इनमें दो
सतनवाडा और एक घाटीगांव का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों में शामिल
जितेन्द्र आदिवासी, सूरज बाल्मीक निवासी सतनवाडा और कृष्णा आदिवासी
घाटीगांव शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने कपड़े बरामद किए हैं जिसमें
टीशर्ट, जींस सहित सिलेंडर और चूल्हा शामिल हैं। इन्हें पकड़ने में थाना
प्रभारी सहित एएसआई गजराजसिंह, आविद, प्रधान आरक्षक बृजपालसिंह तोमर,
इंदरपाल, आरक्षक जितेन्द्र करारे तथा अनिल की भूमिका रही। बाद में तीनों
आरोपियों को शाम को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल में भेज
दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!