भाजपा पिछड़ा वर्र्ग मोर्र्चे के प्रदेशाध्यक्ष कुशवाह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी सहित अनेक नेताओं ने की हाथ बटाई

शिवपुरी। भाजपा पिछड़ा वर्र्ग मोर्र्चे के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह आज अपने शिवपुरी आगमन के अवसर पर अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ दीनदयाल अंत्योदय रसोर्ई में पहुंचे जहां उन्होंने आर्थिक सहयोग करते हुए भोजनालय में आने लोगों को पे्रम पूर्र्वक भोजन परोसा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने दीनदयाल अंत्योदय रसोर्ई योजना की सराहना करते हुए जैसे ही अपनी ओर से इस पुनीत कार्य हेतु 1100 रूपए प्रतिमाह दान देने की घोषणा की बैसे ही उनसे प्रेरणा पाकर अन्य भाजपा नेताओं में भी दान देने की होड़ लग गई। भाजपा नेताओं द्वारा दान देने पर मंगलम उपाध्यक्ष अशोक कोचेटा ने उनके प्रति अपनी ओर से तथा समाजसेवी संस्था मंगलम की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री रघुवंशी के अलावा भाजपा नेता दिलीप मुदगल, हरिओम राठौर ने, धनपाल यादव ने प्रतिमाह इस योजना हेतु 1100-1100 रूपए दान देने की घोषणा की। पूर्र्व विधायक माखन लाल राठौर ने एक हजार रूपए प्रतिमाह दीनदयाल रसोर्ई में दान देने का संकल्प लिया। जबकि भाजपा नेेता भागीरथ कुशवाह, मुकेश चौहान, अमित भार्र्गव मथुरा प्रजापति और रामकिशन सैन ने 500-500 रूपए प्रतिमाह दान देने की घोषणा की। इसके अलावा भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. दिलीप जैन ने दीनदयाल रसोर्ई में 2100 रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रावत रिझारी और तेजमल सांखला भी उपस्थित थे। श्री रिझारी पूर्व में 2200 रूपए और श्री सांखला 2100 रूपए दान देने की घोषणा कर चुके हैं।
पिता की स्मृति में मंगलम संचालक ने दिया 2100 का दान
मंगलम संचालक विवेक श्रीवास्तव के पिता स्व. केएन श्रीवास्तव (रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर) की आज पुण्य तिथि थी और इस अवसर पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विवेक श्रीवास्तव ने दीनदयाल रसोई में आकर 2100 रूपए का दान दिया। जिससे दीनदयाल रसोर्ई में पहले 100 व्यक्तियों को भोजन कराने में उनका योगदान रहा। मंगलम संस्था ने अपने संचालक श्री श्रीवास्तव को दान के लिए धन्यवाद दिया है।
अभी तक मिल चुकी है एक लाख की दान राशि
दीनदयाल अंत्योदय रसोई का शुभारंभ 7 अप्रैल को प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ है और इस सेवा भावी योजना के प्रति शिवपुरी के दानवीर नागरिकों ने अपूर्व उत्साह दिखाते हुए अभी तक लगभग एक लाख रूपए की राशि का दान दिया है। दान देने वालों में जैन श्वेताम्बर पाठशाला 4200, राजेश जैैन प्रेमस्वीट्स 5100, अमन गोयल 1100 रूपए मासिक, नर्ईम भाई पांच भार्ई ज्वेलर्स 1100 मासिक, पवन जैैन पीएस होटल 12600, एमपी पाण्डे जल संसाधन उपयंत्री 2100, रामजी व्यास 1100 मासिक, रत्नेेश जैन डिम्पल विधायक प्रतिनिधि 5000 रूपए, तेजमल सांखला 2100 रूपए, अशोक अग्रवाल एडवोकेट 2100 रूपए, रामस्वरूप रावत रिझारी 2200 रूपए, रामनिवास शर्मा सेवानिवृत्त सीएमओ 1100 रूपए, सराफत खांन 1100, दिनेश रावत रामखेड़ी 1100, बंटी ओझा 1100, राजकुमार जैन महावीर नगर 1000, पीयूष श्रीवास्तव नगर पालिका 1100, श्री कुर्रेशी नगर पालिका लेखापाल 1100, अभिषेक वट्टे 1100, गुरू अर्जुन देव गुरूद्वारा प्रबंधक बाबा तेगासिंह 6000, श्री हनुमान जी महाराज न्यास कामखेड़ा राजस्थान 11000, विधायक प्रहलाद भारती 5100 रूपए, कृष्णकुमार जैमिनी 2100 रूपए, धर्मेन्द्र अग्रवाल बीपीएल 1100 रूपए, भरत अग्रवाल 1100 मासिक, राकेश शर्मा गंगाचल गैस 1100 मासिक, श्रीमती सरला वर्मा और रंजीत गुप्ता 1100 रूपए, विपिन शर्र्मा गोविन्द नगर 1100 रूपए, कपिल मंजू कोचेटा 500, सुनील सविता 500, अशोक सक्सेना 201, राहुल दुबे 500, दीपक राठौर कमलागंज 500 रूपए, रविन्द्र सिंह राजपूत सर्किट हाउस रोड़ 500 की राशि दान में दी है। इसके अलावा भाजपा नेता संजय गौतम ने 11000 रूपए की राशि देने की सहमति दी है। इसके अलावा मंगलम संचालक भी 500-500 एकत्रित कर दीनदयाल रसोर्ई में सहयोग करेंगे। वहीं पार्र्षद चन्द्र कुमार बंसल ने भी 11 हजार रूपए दान देने की घोषणा की है जिनेन्द्र जैन और श्रीमती उमा मिश्रा ने 50-50 किलो आटा दान दिया है।
गृह प्रवेश पर सोनी परिवार दो दिन करायेगा गरीबों को भोजन
दीनदयाल रसोर्ई में सर्राफा व्यवसायी विनोद कुमार सोनी पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी गृह प्रवेश के अवसर पर 19 और 20 अप्रैल को गरीब लोगों को भोजन करायेेंगे। इस हेतु वह 10 हजार रूपए का दान देंगे। समाज सेवी संस्था मंगलम ने इस पुनीत कार्र्य के लिए दान दाता विनोद कुमार सोनी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।






Be First to Comment