Press "Enter" to skip to content

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिवपुरी इकार्ई ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आदिम जाति के जिला संयोजक को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि संयोजक ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया है। 

ज्ञापन में मांग की गर्ई है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्र्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति मूल सूचकांक के साथ जोड़ते हुए बढ़ार्ई जाए। छात्रों के लिए नए छात्रावास भवन बनाए जायें और प्रत्येक छात्रावास में कम्प्यूटर नेट एवं बायफाई की सुविधा के साथ रोजगार पत्रिकायें एवं समाचार पत्र भी मुहैया कराए जायें। खेल सामग्री की व्यवस्था हो, कोचिंग सेंटर की व्यवस्था की जाए तथा छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान हो। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को नि:शुल्क बस की सुविधा उपलब्ध हो। ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद ने कुल 18 मांगें रखी है और अल्टीमेटम दिया है कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए विवश होगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!