कोलारस। कोलारस 29 दिसम्बर को अनंतपुर ग्राम के दौरान प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा कुछ लोगो की शिकायत पर पटवारी राजेन्द्र शर्मा को निलम्बित करने के निर्देश दिये थे उक्त पटवारी के निलम्बित करने के संबंध में शुक्रवार की देर शाम कोलारस के ब्राह्मण समाज के लोगो को उक्त पटवारी के निलम्बित होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद कोलारस नगर के ब्राह्मण समाज के लोगो ने शनिवार की शाम कोलारस में बैठक आयोजित की जिसमें आगामी उप चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज की योजनाओ को लेकर चर्चा की गई साथ ही प्रदेश सरकार के एक मंत्री के निर्देश पर अनंतपुर हल्के के पटवारी राजेन्द्र शर्मा को निलम्बित किये जाने के निर्देश का विरोध करते हुये बा्रहा्रण समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कोलारस विधानसभा क्षेत्र का कोई ऐसा पटवारी बताये जिससे सौ प्रतिशत लोग संतुष्टï हो जब कोई शासकीय कर्मचारी काम करता है तो उसकी शिकायत होना आम बात है। यदि लोगो की शिकायत पर कार्यवाही की जाती रही तो कोलारस का शायद ही ऐसा कोई पटवारी, उचित मूल्य का सैल्स मैन, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक , शिक्षक, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता होगे जिनकी ग्रामीणजन शिकायत न करें या सो प्रतिशत संतुष्टï हो यदि ग्रामीण जनो की शिकायत पर कार्यवाही करना है तो कोलारस विधानसभा क्षेत्र में शासकीय कर्मचारी काम करने की स्थिति में ही बचेगे। पटवारी राजेन्द्र शर्मा के निलम्बित करने के निर्देश से पटवारी संघ एवं ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है यदि पटवारी राजेन्द्र शर्मा को एक सप्ताह के अंदर वहाल नही किया तो अगले रविवार तक कोलारस ब्राह्मण समाज प्रदेश सरकार एवं भाजपा के विरोध में बैठक के दौरान निर्णय ले सकता है।
पटवारी शर्मा को निलम्बित करने से ब्राह्मण समाज में आक्रोश एक सप्ताह में बहाल नही किया तो ब्राह्मण समाज लेगा सरकार के विरूद्घ निर्णय
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment