दिनारा। आई जी द्वारा बालिकाओं को सजग और जागरूक बनाये जाने के संबंध अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने अपने जिले के अधीनस्थ थाना प्रभारियो को अपने क्षेत्र में स्कूल व बालिका छात्रावास में जाकर बच्चियो को जागरूक करने व हेल्प लाइन के बारे में जानकारी सहित अन्य रक्षात्मक टिप्स देने की बात कही है जिसके अंतर्गत एसडीओपी करैरा के निर्देशन में मंगलवार की दोपहर 1 बजे दिनारा हायर सेकंडरी बालिका छात्रावास में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी छात्राबास अधीक्षका गीतांजलि यादव की देखरेख में करीब एक सैकड़ा बालिकाओं के बीच पहुचे और उन्हें स्वयं की रक्षा के लिए टिप्स देते हुए कहा कि आप डरे नही और सहे नही किसी प्रकार की असुरक्षा महशूस होने पर महिला हेल्प लाइन 1090 और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 का प्रयोग करे आपकी समस्या का तुरन्त निदान होगा और किसी प्रकार की परेशानी के लिए मेरा मो नम्बर को भी निसंकोच लगाए आपकी बात को गुप्त रखा जाएगा और कहा कि कोई भी परेशानी हो मुझे अभी अवगत कराये इस मौके पर छात्राबास अधीक्षका गीतांजलि यादव,दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी,एएसआई केएस कुशवाहा,पीएल पांडेय, आरक्षक सेवाराम पांडेय, मनीष, केके पत्रकार आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment