
स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरुकता रैली
शिवपुरी।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर परिषद बदरवास द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 2 में नगर परिषद सीएमओ बदरवास सौरभ गौड़ के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी में एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई इसमें लोगों को बताया गया कि स्वच्छता के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें। सीएमओ सौरभ गौड़ ने कहा कि चिकनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों से स्वयं को बचाने लिए जागरुक होना आवश्यक है। खुद अपने घर को साफ रखें और अपने मोहल्ले को भी साफ रखें जिससे आप स्वस्थ रहे। सीएमओ सौरभ गौड ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पकवाड़ा दिनांक 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया। इसके अंतर्गत नगर परिषद द्वारा जागरूकता रैली स्वच्छता शपथ तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीएमओ सौरभ गौड़ के अलावा, नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, स्वच्छता दूत प्रकाश ओझा, मुन्ना खां, विजय गोयल बड़ी संख्या में नगर परिषद स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







Be First to Comment