लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह ने पिछोर में लोक सेवा केन्द्र के भवन का किया लोकार्पण

शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग मंत्री रूस्तम सिंह ने पिछोर में 19 लाख 96 हजार की लागत से निर्मित लोक सेवा केन्द्र के भवन का फीता काटकर लोकार्पण कर केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में भी केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी ली। रूस्तम सिंह ने इस अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस केन्द्र के माध्यम से आमजनता को त्वरित बेहतर सेवाए प्राप्त होंगी और शासकीय कार्य में और पारदर्शिता बढ़ेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री भैय्या साहब लोधी, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमा पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सी.पी.प्रसाद, जनपद पंचायत पिछोर के अध्यक्ष लोकपाल लोधी, जिला लोक सेवा केन्द्र के प्रबंधक रवि शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर तरूण राठी ने इस दौरान बताया कि जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप में प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में 9 लोक सेवा केन्द्र स्थापित किए गए है। इन केन्द्रों के माध्यम से प्रात: 09.30 बजे से शाम 06 बजे तक जनसामान्य को त्वरित सेवाए उपलब्ध कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवाओं को प्रदान किए जाने हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत आवेदकों को समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। लोक सेवा गारंटी के लिए कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश देश में अग्रणीय राज्य है, वर्तमान में इस अधिनियम के तहत 42 विभागों की 372 सेवाएं अधिसूचित की गई है। जिनमें से 183 सेवाएं ऑनलाईन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से दी जा रही है। इस अधिनियम के तहत यदि संबंधित अधिकारी द्वारा समय सीमा में सेवा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अर्थदण्ड का भी प्रावधान किया गया है। अर्थदण्ड की राशि आवेदक को प्रदाय की जाती है।






Be First to Comment