Press "Enter" to skip to content

जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है दशलक्षण महापर्व सभी जैन मंदिरों में हो रहे हैं विशेष पूजन, प्रवचन के कार्यक्रम

खनियांधाना
प्रतिवर्ष जैन समाज द्वारा भादों माह में मनाए जाने वाले दशलक्षण महापर्व
शनिवार से प्रारम्भ हो गए हैं जिसके अंतर्गत खनियांधाना के सभी जैन मंदिरों
में हर्षोल्लास पूर्वक जिनेन्द्र अभिषेक, पूजन, प्रवचन, सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है।
नगर के श्री नेमिनाथ दि. जैन नया मंदिर
में प्रतिदिन सुबह भगवान के अभिषेक, प्रक्षाल के बाद सैकड़ो युवा इन्द्र
बनकर सामूहिक संगीतमय जिनेन्द्र पूजन में सम्मिलित हो रहे हैं जिसमें
विधानाचार्य मुकेश कोठादार सहित एकत्व पुजारी, आकाश शास्त्री, अभिषेक साव व
राजेश सिंघई द्वारा सुमधुर आवाज में सोलह कारण, दशलक्षण पूजन करायीं जा
रही हैं। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य सचिन मोदी ने
बताया कि इस वर्ष दशलक्षण पर्व में विद्वान के रूप में पं. सुधीर जी
शास्त्री अमरमऊ से पधारे हैं जिनके सुबह बृहद द्रव्य संग्रह ग्रन्थ पर,
दोपहर में भक्ताम्बर जी की विशेष कक्षा तथा रात्रि में दस धर्मो के स्वरुप
पर मार्मिक प्रवचन चल रहे हैं जिनको सुनने के लिए तीनो समय बड़ी संख्या में
श्रद्धालु  मौजूद रहते हैं । इसी प्रकार सांयकाल में जिनेन्द्र भक्ति के
बाद सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक कार्यकर्मो में भी लोग उत्साहपूर्वक भाग ले
रहे हैं। इसी प्रकार नगर के श्री पाश्र्वनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर में
विराजमान मुनिश्री विशोक सागर जी एवं मुनिश्री विधेय सागर जी के सानिध्य
में प्रतिदिन शांतिधारा, प्रवचनों का आयोजन चल रहा है, नगर के मध्य स्थित
श्री पार्श्वनाथ दि. जैन देवखो मंदिर, सम्भवनाथ दि. जैन खिरकिट मंदिर, श्री
नंदीश्वर जिनालय चेतनबाग, श्री आदिनाथ जिनालय छोटी बामौर एवं गौशाला स्थित
श्री मुनिसुब्रत नाथ जिनालय पर भी प्रतिदिन विशेष पूजन , विधान के
कार्यक्रम चल रहे हैं ।
गूडर मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक आज
नगर
से आठ किमी दूरी पर स्थित प्राचीन श्री अभिनन्दन नाथ दिग. जैन मंदिर पर
प्रतिवर्ष दशलक्षण पर्व में आयोजित होने वाले वार्षिक कलशाभिषेक कार्यक्रम
का आयोजन आज 28 अगस्त सोमवार को रखा गया है। गूडर जैन समाज के अध्यक्ष
सुकमाल जैन ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शांति विधान का आयोजन रहेगा
तदुपरांत जिनेन्द्र भगवान के कलशाभिषेक का कार्यक्रम होगा जिसमें आस पास के
सभी जैन धर्मावलंबी शामिल होंगे। खनियांधाना के अस्पताल चौराहे से गूडर तक
आने जाने के लिए वाहन व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गयी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!