Press "Enter" to skip to content

बाइक से किया जा रहा था शराब का परिवहन, पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा

शिवपुरी। करैरा के सालई नदी के पास जुझाई रोड पर बीते रोज एक बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर उनसे 6 हजार रुपए कीमत की हाथ भटटी की शराब और बाइक जप्त की है। आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर किसी गांव में खपाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बाइक पर दो आरोपित सतीश पुत्र दयाचंद्र प्रजापति और परमाल पुत्र निर्भय अहिरवार निवासी सिरसौना अवैध रूप से हाथ भट्टी की शराब भरकर उसे खपाने के लिए ले जा रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सलाई नदी के पास जुझाई रोड पर आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब सहित बाइक जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!