शिवपुरी।विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए नियत स्थल पर मोबाइल व धूम्रपान का उपयोग वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल का उपयोग करने वाले व धूम्रपान करने वालों को बाहर कर दिया जायेगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों व शासकीय गणना कार्य के लिए नियुक्त शासकीय सेवक गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर, खाने-पीने की सामग्री आदि लेकर नहीं जा सकेंगे। मतगणना अभिकर्ताओं को केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर मोबाईल, धूम्रपान संबंधी वस्तुएं जैसे जर्दा, पान, सुपारी, पाउच, बीड़ी, सिगरेट आदि साथ ले जाना व इसका उपयोग करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
मतगणना स्थल पर मोबाइल, धूम्रपान करने बालो को किया जाएगा बाहर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment