
(योगेन्द्र जैन) पोहरी- पोहरी नगर के प्रजापति मोहल्ले में रहने वाली रामवती पत्नी हरिचरण प्रजापति उम्र 50 वर्ष आज अलसुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच झोंपड़ी में आग लग गई। घटना के समय पूरा परिवार झोपड़ी में सोया हुआ था जब आग की लपटें निकली तो परिवार वालों की नींद खुली तो चीख पुकार शुरू हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में एक जानवर की जलने से मौत हो गई, वहीं झोपड़ी में रखा खाने पीने और गृहस्थी का सामान जल गया, साथ ही घर में रखे नगदी रुपए भी जल गए। आगजनी की इस घटना में एक लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आग किन कारणों के चलते लगी। घटना की सूचना लगने पर पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम ने पटवारी को मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।






Be First to Comment