
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने एक फरमान जारी कर कहा था कि विधानसभा चुनाव में टिकट उन्हीं को दिया जाएगा जो फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय होंगे। यही नहीं उनके लिए संख्या तय की गई थी कि फेसबुक पेज पर 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जबकि ट्विटर पर पांच हजार फॉलोअर्स होने चाहिए। टिकट के दावेदारों के साथ ही वर्तमान विधायक और प्रदेश पधादिकरियों से भी सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता की रिपोर्ट मांगी गई थी। मप्र कांग्रेस ने अपने पूर्व में दिये गये फरमान को निरस्त कर दिया, जिसमें विधानसभा चुनावों को लेकर कहा गया था कि टिकट के दावेदार वही प्रत्याशी होंगे, जो सोशल मीडिया में सक्रिय होंगे। शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर इस फरमान को निरस्त कर दिया है।






Be First to Comment