
शिवपुरी। विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जिले में नाम निर्देशन पत्र भरने के क्रम में आज शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया, पोहरी से प्रहलाद भारती, पिछोर से प्रीतम लोधी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर दिया, जबकि कांग्रेस की ओर से कोलारस से महेन्द्र यादव एवं शिवपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी से पीयूष शर्मा ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर दिए हैं। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की अंतिम तारीख 09 नवम्बर 2018 है।
यहां बता दें कि आज भाजपा प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्र से पूर्व तीन उम्मीदवार एक खुले वाहन में सवार होकर विशाल रैली के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र भरने पहुंचे, हालांकि करैरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक भी वाहन पर सवार थे, लेकिन उन्होंने आज अपना नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा। रैली में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए जिसमें ढोल नगाड़े बज रहे थे, वहीं रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।






Be First to Comment