एड्स का इलाज नहीं सिर्फ बचाव ही उपाय: डॉ. व्यास

शिवपुरी। एड्स कंट्रोलर अधिकारी डॉ अशीष व्यास ने कहा कि एड्स का इलाज कुछ नहीं है,सिर्फ मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इससे बढाया जाता है। यह बात सही है कि पहले 100 मरीजों में से 0.32 फीसदी मरीजों को यह होता था जो घटकर अब महज 0.25 फीसदी पर आ गया है। और जिस तरह से चिकिन पॉक्स और पोलियो की बीमारियों को खत्म किया गया है एक दिन भारत से एड्स जैसी घातक बीमारी भी खत्म हो जाएगी। 
अनुष्का डोंगरे ने कहा कि जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा, वह एक दिन दुनिया भी छोड़ेगा,इसलिए जागरुक बनें और समझें कि हम कैसे लोगों को जागरुक कर सकते है। वहीं नीति धाकड़ ने बताया कि  एड्स रोगी की सुई से बचो, आज से जागरुक बनो। क्योंकि यदि इंफेक्टेड सुई हमें लग गयी तो हम भी एड्स का शिकार हो सकते हैं। आरती गुर्जर ने कहा कि आप कभी भी यह नहीं समझ सकेंगे कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है। जब तक कि आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देंगे। इसलिए लोगों को खोने से पहले उनकी कद्र करें और जागरूक बनें।