
शिवपुरी। ग्राम रिजोदा में बीती शाम विद्युत फाल्ट से मकान में आग लग गई जिसमें करीब 10 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।
जानकारी के अनुसार हरनाम जाटव निवासी ग्राम रिजोदा का मकान के ऊपर से विधुत लाइन निकली हुई जिसमे आज शाम के समय अचानक फाल्ट हो गया और आग की चिंगारी गिर गई जिससे मकान में आग लग गई जिसमें हरनाम जाटव का करीब 10 हजार रुपए का नुकसान होगया। घर में रखी फसल कपड़े खाने पीने एवं अन्य कीमती सामान जल गया जिस समय यह घटना हुई थी उस समय घर के सभी सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे गनीमत है रही पड़ोस में रहने बालो ने आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।






Be First to Comment