Press "Enter" to skip to content

महिलाएं डरकर नहीं डटकर परिस्थितियों का मुकाबला करें: पूनम महिला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पिछोर। आई जी ग्वालियर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उन पर हो रहे उपराध के संबंध मे जागरूक एवं सजग बनाये जाने के लिये एंव पुलिस महिलाओ एवं बच्चों के प्रति अति संवेदनशील बनाये जाने के अन्र्तगत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी पिछोर के आदेश उप निरीक्षक पूनम कटारे एवं उनके सहयोगी सउनि एस एल गुप्ता, महिला आरक्षक दीपिका चतुर्वेदी एनआरएस रजना द्वारा बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिछोर मे लगभग 1200 बालिकाओ को महिला एवं बच्चियो पर हो रहे अपराधो के संवंध मे जागरूक करने एवं सुरक्षात्मक रवैये अपनाने एवं महिला हैल्पलाइन नम्वर 1090 एवं चाइल्ड हैल्पलाइन नम्वर 1098 एवं 100 डायल के बारे मे जानकारी दी गई। स्वयं को व पडोस मे किसी भी प्रकार की छेड छाड घरेलू हिन्सा जैसी कोई भी समस्या होने पर नि: संकोच थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव , पूनम कटारे  को  जानकारी दे। इसके अतिरिक्त एसआई पूनम कटारे ने छा़त्राओ को जागरूक करते हुये कहा कि आज समय बदल चुका है महिलाये हर क्षेत्र मे आगे है वह अपना अच्छा वुरा समझते हुये प्रगति के पथ पर पुरूषो से भी आगे है वह समय गया जब महिलाये डर कर अपना जीवन व्यतीत करती थी इसके विपरीत आज हर परिस्थिती का डट कर मुकाबला कर अपने को आगे किये हुये है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य धर्मेन्द्र पटेरिया सहित समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!