
बदरवास।
हर्षउल्लास के साथ मनाये जाने वाले राधाजन्मोत्सव की धूम नगर में 2 दिन
रही, हर बर्ष की भाँती इस बर्ष भी जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम से मनाया गया।
जन्माष्टमी के एक दिन पहले से ही स्थानीय राधाबल्लभ मंदिर पर कार्यक्रम
होना शुरू हो गए थे, जिसमे स्थानीय तथा बाहर से आये कलाकारों ने नृत्य तथा
भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिसमें लोगों ने देर रात तक आनंद लिया।
जन्माष्टमी के दिन सुबह भगवान की मंगला आरती हुई फिर आरती के बाद दधलीला
प्रारंभ हुई, भक्तों को माखन मिश्री भोग के साथ फलों का वितरण किया बाद में
मंदिर से प्रारंभ दधलीला नगर की भिविन्न गलियों से होते हुए मुख्य बाजार
हाईवे पर पहुंचा जहां लोगो ने भक्तो को फल तथा कई खाने पीने की सामग्री
बांटी। शाम के समय चल समारोह कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ हुआ जो कि नगर के
भिविन्न मार्गों से निकला, जगह जगह जलूस में सम्मलित लोगों का स्थानीय
लोगों ने स्वागत किया। चलरथ के साथ मनमोहक झांकिया भी निकाली गईं जो लोगों
के आकर्षण का केंद्र बनी, स्टेशन रोड पर शोभायात्रा का समापन हुआ बाद में
मंदिर परिसर द्वारा प्रसादी बांटी गई। चलरथ में पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस
प्रशासन मौजूद रहा जिससे व्यवस्थाएं बनी रही ट्राफिक तथा असमाजिक तत्वों
से राहत बनी रही।






Be First to Comment