शिवपुरी।शहर के कुछ केपी सिंह समर्थकों ने माधव चौक पर फ्लेक्स लगाकर जाहिर कर दिया है कि 15 साल से विपक्ष मैं बैठी कांग्रेस को जैसे ही मप्र में सत्ता हासिल हुई, वैसे ही पिछोर से 6 बार के विधायक केपी सिंह के समर्थकों ने जल्दबाजी के चलते एक बड़ा फ्लेक्स तैयार करवाकर लगा दिया। खास बात यह है कि अभी न तो कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और न ही मंत्रिमंडल का गठन हुआ है। इससे पहले ही केपी सिंह समर्थकों ने उन्हें फ्लेक्स पर कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई दे दी।
के पी सिंह के फोटो के नीचे भी कैबिनेट मंत्री मप्र शासन लिख दिया। बताया यह जा रहा है कि कल के दिन मुख्य चौराहे पर जगह ना घिर जाए इस वजह से ऐसा फ्लेक्स लगाया गया है।






Be First to Comment