Press "Enter" to skip to content

जमीन पर दबंगो का कब्जा

Image result for जमीनबदरवास। जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदौरिया के भीलों की जमीन
पर रेंजाडांग गांव के दबंगो ने कब्जा कर लिया है। भीलों ने कई बार इस बात
से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। फिर भी उन्हें जमीन वापस नहीं मिली तो अब
उन्होंने कोलारस एसडीएम से गुहार लगाई है। पीड़ित दिनेश पटेलिया, सोमला
पटेलिया, अमर पटेलिया ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें वन अधिकार पट्टे दिए
गए थे जिन पर अगर्रा के दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। उस भूमि पर फसल
वो दी गई है। मना करने के बाद भी दबंगों पर कोई असर नहीं दिखा। इसको लेकर
हमने एसडीएम साहब से मदद की गुहार लगाई थी, उसके बाद जमीन का सीमांकन तो
हुआ, लेकिन हमारी जमीन वापस नहीं दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!