शिवपुरी। आईटीबीपी के सामने संचालित एक होटल का संचालक बीती रात्रि मनियर पार्क के पास शराब का अवैध परिवहन करते हुए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 हजार रूपए कीमत की 85 क्वार्टर देशी शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र गणेशराम राठौर आईटीबीपी के सामने चाय के होटल के साथ-साथ किराने का सामान विक्रय करता है और बीती रात्रि वह मनियर क्षेत्र में शराब ले जा रहा था जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली तो पुलिस ने नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास सिर्फ दो पेटी में रखे 85 शराब के क्वार्टर जब्त किए।





Be First to Comment