Press "Enter" to skip to content

डेंगू के कहर के बाद अब शिवपुरी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला केस- डिप्टी कमांडेंट दिल्ली में भर्ती

शिवपुरी। शिवपुरी इन दिनों डेंगू का कहर झेल रहा है जिससे सैंकड़ों की संख्या में लोग पीडि़त हैं, वहीं कई लोगों की बीमार से मौत हो चुकी है। शिवपुरी डेंगू से अभी उभरा ही नहीं था कि अब स्वाइन फ्लू ने भी आमद दर्ज करा दी है। शिवपुरी में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है जिसमें शिवपुरी के ठकुरपुरा के पास स्थित संतुष्टि कॉलोनी में रहने वाले डिप्टी कमांडेंट को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डिप्टी कमांडेंट विपिन पांडेय की हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने इलाज किया। जब फायदा नहीं हुआ तो 25 सितंबर को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में भी कोई फायदा नहीं हुआ तो दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू का देरी से पता चलने पर डिप्टी कमांडेंट की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। वर्तमान में विपिन पांडेय वेंटीलेटर पर बताए जा रहे हैं। एसएएफ डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी कमांडेंट को स्वाइन फ्लू के चलते दिल्ली में भर्ती कराया गया है। 

शिवपुरी एक्साइज अधिकारी के पति हैं विपिन पांडे

डीआईजी ने बताया कि एसएएफ की 5वीं बटालियन मुरैना में विपिन पांडेय डिप्टी कमांडेंट के रूप में पदस्थ हैं। शिवपुरी में उनकी पत्नी वंदना पांडेय एक्साइज विभाग की अधिकारी हैं और शिवपुरी स्थित संतुष्टि कॉलोनी में रहती हैं। जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल कॉलेज के डॉ गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि विपिन पांडेय हमारे पड़ोसी हैं। बीमार होने पर उनका इलाज किया। वेदांता अस्पताल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद परिवार के साथ टेमीफ्लू दवा ले रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!