गायत्री परिवार द्वारा दीपयज्ञ का पुनीत कार्य जारी
कोलारस-संस्कृति की अमिट छाप को वर्तमान परिवेश में यथावत बनाये रखने के लिये गायत्री परिवार कोलारस द्वारा विगत एक माह से घर घर जाकर दीपयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये गायत्री परिवार के सभी सदस्य कोलारस के सभी घरों पर द्वार द्वार जाकर दस्तक दे रहे है। हालहि में दीपयज्ञ का आयोजन बडे स्तर पर धर्मशाला वाले हनुमान मंदिर पर किया गया। इस आयोजन में लगभग एक सेंकड़ा भक्तों ने भाग लिया वहीं जगतपुर,गायत्री कालोनी,पुरानी बस्ती में प्रतिदिन दीपयज्ञ का पुनीत कार्य किया जा रहा है। शाम के समय होने वाले इस धार्मिक आयोजन में दीपों की श्रृखला बनाकर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा संस्कृति निर्माण की शिक्षा लोगों को दी जा रही हैै। इस दीपयज्ञ आयोजन का कार्यक्रम आगामी साल भर चलने वाला है जिसमें गायत्री परिवार के जे पी शर्मा,हेमलता शर्मा,गोपाल श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव,साहूजी ,लाली शिवहरे,रेणु गुप्ता,दीपक माहुने,संजय चिड़ार सहित समस्त सदस्य अपना अमूल्य योगदान दे रहे है।





Be First to Comment