Press "Enter" to skip to content

महिला को अकेला देखकर उसके साथ रेप कर दिया

Image result for रेप
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम
सलैया में एक महिला के साथ गांव के ही आरोपी युवक ने उस समय बलात्कार की
घटना को अंजाम दे दिया जब महिला अकेली घर में थी। इस बात की सूचना महिला ने
फोन पर अपने पति को दी। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ
बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी
हुई है। 
जानकारी के अनुसार सपना पुत्नि रामबीर कोली उम्र 22 बर्ष अपने घर में अकेली
रहती है। महिला की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी और महिला का पति दिल्ली
में ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीते 21 अगस्त को
रात्रि में पानी बरस रहा था। तभी गांव का ही आरोपी चंदन परिहार पानी से
बचने के लिए घर में आ गया। 
महिला ने पानी में भींगता देख आरोपी को घर में शरण दे दी। आरोपी ने महिला
को अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की
सूचना महिला ने अपने पति को फोन पर दी। पति दिल्ली से आया और महिला को लेकर
थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376,
450, 506, ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!