सौंसर। शिवा कारपोरेशन के कर्मचारियों और भीमसेना के कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। साथ ही पोकलेन मशीन भी खनिज विभाग ने जब्त की है। मंगलवार को उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई जब मालेगांव रेत खदान पर नदी में पोकलेन उतारकर रेत का खनन किया जा रहा था। बीच नदी में पोकलेन उतारकर रेत के डंपर भरे जा रहे थे। जिसका विरोध मालेगांव के ग्रामीणों ने किया। जिसके बाद सूचना मिलने पर भीमसेना संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।भीमसेना के प्रभारी सूरज पगारे ने फोन के माध्यम से खनिज विभाग और थाना लोधीखेड़ा टी आई जी एस उइके को भी इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लोधीखेड़ा थाना के पुलिस कर्मी भी रेत घाट पहुंचे। मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पाल पहुंचाया और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। घायल का नाम श्रावण देवराव उईके है। नदी में मिले दो पोकलेन मशीन खनिज विभाग ने जप्त किये।
खदान कर्मचारियों और भीमसेना के कार्यकर्ताओं में झड़प,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment