Press "Enter" to skip to content

क्षमावाणी पर्व पर खनियांधाना में निकले भव्य जिनेन्द्र विमानोत्सव भगवान का हुआ कलशाभिषेक व शामिल हुए भक्तगण

खनियांधाना
जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व के अंतर्गत लगातार 12-13 दिनों तक धर्म
आराधना करने के बाद आज क्षमावाणी पर्व मनाया गया जिसके अंतर्गत श्री
जिनेन्द्र भगवान की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी जो कि नया जैन मंदिर से
शुरू हो कर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नंदीश्वर जिनालय चेतनबाग पर
पहुंची। विमानोत्सव में रजत रथ में भगवान की प्रतिमा विराजमान कर जैन समाज
के सभी पुरुष वर्ग सफ़ेद वस्त्रों में तथा महिलाएं केसरिया साड़ी में भक्ति
नृत्य करते हुए जय जयकार करते हुए चल रहे थे । चेतनबाग पहुँचने पर भगवान
का अभिषेक करने का सौभाग्य सौधर्म आदि चार इंद्रों को मिला तथा संगीतमय
पूजन की गयी।

आज निकलेंगे बड़ा जैन मंदिर जी से विमान
इसी
क्रम में नगर के प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिग. जैन बड़ा मंदिर में भी आज
रविवार को श्री जिनेन्द्र विमानोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें
चातुर्मास कर रहे मुनिश्री विशोक सागर जी एवं मुनिश्री विधेय सागर जी का
मंगल सानिध्य मिलेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!