करैरा। केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी में रिक्त पड़े प्राचार्य पद पर हरे राम मिश्रा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। उनको प्रभारी प्राचार्य राजीव शर्मा ने उन्हें चार्ज दिया। श्री मिश्रा केन्द्रीय विद्यालय, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में उप-प्राचार्य पद पर कार्यरत थे। वहां से नव-नियुक्ति पर इस विद्यालय में आये हैं। आईटीबीपी कमांडेंट रिषभ कुमार सचान की बेटी जो विद्यालय की छात्रा है ने बुके देकर नवागन्तुक प्राचार्य मिश्रा का स्वागत किया।






Be First to Comment