Press "Enter" to skip to content

गुजरात चुनाव: पीएम नरेंद्र मोदी की मां ने डाला वोट, कही यह बात…

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा ने गांधीनगर के आर्यभट्ट हाई स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. उनके साथ उनके छोटे पुत्र पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे. प्रधानमंत्री की मां ने अपना वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों को स्याही लगी हुई अंगुली दिखाई. उनकी उम्र 90 वर्ष के करीब है.
उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर आते हुए संवाददाताओं से गुजराती में कहा, ”भगवान गुजरात का कल्याण करें.” वह उन मतदाताओं में से एक हैं जिन्होंने मतदान शुरू होने के बाद जल्दी ही अपना वोट डाला. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी शामिल हैं.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!