शिवपुरी। सिरसौद थाना पुलिस ने कल सुबह मुखबिर की सूचना पर से एक मकान में दबिश देेकर वहां से 36 हजार रूपए कीमत की 12 शराब की पेटी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में शराब सप्लायर के साथ-साथ ठेकेदार पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट सहित 42 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह उन्हेें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेहदावली में रहने वाले सुशील पुत्र सोबरन शर्मा के मकान के पीछे स्थित बाड़े में अवैध रूप से शराब का भण्डारण कर रखा है और वह गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उक्त शराब सप्लाई करता है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई तो वहां अवैध रूप से रखी गई 12 शराब की पेटियां बरामद कर ली गई। वहीं आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उक्त शराब झिरी में स्थित दुकान से लाकर गांव के आसपास सप्लाई करता है और उसे वह शराब ठेकेदार राजा भैया पुत्र बाबूसिंह चौहान निवासी टीला द्वारा दी जाती है। पुलिस ने सप्लायर सुनील के बयानों के आधार पर ठेकेदार राजा चौहान के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment