शिवपुरी। अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल की अमर शहादत को स्मृत करने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर विजय सिंह मौर्य, संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा माया मौर्य द्वारा अमर शहीद की शहादत में मशाल यात्रा शिवपुरी नगर से निकाली गई जिसमें 17 सदस्यों ने भाग लेकर इस मशाल यात्रा में भाग लिया जो शिवपुरी से होकर मुरैना पहुंची जहां से यह यात्रा पैदल होते हुए शहीद स्मारक स्थल ग्राम बरबई मुरैना पहुंचेगी और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगें। पं. रामप्रसाद बिस्मिल की शहादात को लेकर निकाली जाने वाली पैदल मशाल यात्रा में स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगें जो पूरे मार्ग में मशाल लेकर ग्राम बरबई तक पहुंचेंगें जहां मशाल समर्पित करते हुए 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शिवपुरी इस यात्रा को रवाना करने के लिए स्वयं बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष व्हीएस मौर्य मौजूद रहे जिनके साथ 17 सदस्यीय दल शिवपुरी से मुरैना के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर दुर्गेश गुप्ता, कन्हैया कुशवाह, रशीद खान, मणिकांत शर्मा, राजू यादव ग्वाल, उम्मेद झा, लल्ला पहलवान, रामजी लाल, विजय परिहार आदि सहित अन्य लो मौजूद रहे।
पं. रामप्रसाद बिस्मिल पर किया शहादत को याद, बीपीएम जयहिंद मिशन ने निकाली यात्रा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी चौराहे पर चला बुल्डोजर: पुलिस-नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई में हटीं अवैध गुमटियां, अतिक्रमण मुक्त हुई शासकीय भूमि / Shivpuri News
- जन्मदिन मनाने जा रहे युवकों पर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल कर गैंग का दिखाया दबदबा / Shivpuri News
- बोर की चाबी रखने को लेकर विवाद, जिला अस्पताल की नर्स व उसके पति से मारपीट का आरोप, विवाद में पायल गुम / Shivpuri News
- पूर्व सेल्स मैनेजर पर 2 से 3 लाख की धोखाधड़ी का केस, बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर में हेराफेरी का आरोप / Shivpuri News
- दूध, मावा और पनीर की जांच तेज: जिले के 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने / Shivpuri News





Be First to Comment